शामली: शामली के रंगाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान, कैराना पलायन का था सूत्रधार
Shamli, Shamli | Aug 5, 2026 बुधवार को झिंझाना थाना इलाके के रंगाना क्षेत्र के एक पोल्ट्री फार्म पर रूके 2 बदमाशों के साथ मुठभेड में कैराना निवासी 1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि फुरकान पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था, जो कैराना पलायन का सूत्रधार था।