खलारी: केडीएच खदान में युवक के कूदने की खबर निकली अफवाह, 12 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Khelari, Ranchi | Jun 29, 2026 खलारी के करकट्टा-विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान में युवक के कूदने की खबर रविवार को महज अफवाह साबित हुई। 19 वर्षीय रोहन पासवान उर्फ सोनू कुमार की तलाश में पुलिस, सीआईएसएफ और सीसीएल ने करीब 12 घंटे तक ड्रोन, क्रेन और अन्य संसाधनों से रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात युवक अपने घर पर सुरक्षित मिला। शुरुआत में दावा किया गया था कि जन्मदिन पर बाइक को...