बाह: बाह में तिरंगा यात्रा के दौरान गूंजे भारत माता के जयघोष, विधायक पक्षालिका सिंह रहीं मौजूद #operationsindoor
आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बुधवार को बाह विधायक पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डा भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू हुई यात्रा बलिदानी इंद्रजीत सिंह के स्मारक कैंजरा रोड़ बाह पर शाम 6 बजे संपन्न हुई। विधायक पक्षालिका सिंह ने बलिदानी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। तथा देश रक्षा में बलिदान होने पर उनके हौसले साहस को सलाम किया।