बबेरू: कोर्रही गांव में एक युवक ने अपनी सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में फैली सनसनी
Baberu, Banda | Jul 12, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव मे शनिवार की रात्रि गांव के ही रहने वाले लवकुश 24 वर्ष, व दो अन्य साथी सत्तू व छोटेलाल मिलकर अपनी सास बानो खातून 45 वर्ष के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। घटना से गाँव मे सनसनी है।