हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने 42 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध
जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 42 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।