शाहपुर: बरेठा घाट पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
Shahpur, Betul | Sep 23, 2026 बुधवार सुबह करीब 8 बजे शाहपुर बरेठा घाट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया।