कैसरगंज: कैसरगंज इलाके में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर, एक ट्राली और एक रेपर पट्टा मशीन की गई जब्त
कैसरगंज तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंझारा तौकली गांव में संयुक्त अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और एक रेपर (पट्टा मशीन) को जब्त कर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई कोतवाली कैसरगंज के गोड़हिया चौकी इंचार्ज संजीत सिंह और राजस्व विभाग के कानूनगो छत्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ की गई। इस कार्रवाई से