बारां: शहर के चार मूर्ति चौराहा स्थित विधुत कार्यालय पर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक दिवसीय शिविर हुआ आयोजित
Baran, Baran | Jul 15, 2024 प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर कनेक्शन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन सोमवार को बिजली कार्यालय चारमूर्ति चौराहा में हुआ । इसमें सोलर पैनल लगाने की आवश्यक जानकारी के लिए सोलर के वेंडर तथा कई अधिकारी भी उपस्थित रहें। मौके पर आवेदन करने तथा योजना का लाभ लेने के लिए समस्त प्रक्रिया का चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कार्यशाला का आयोजन हुआ।