नौहट्टा: नौहट्टा प्रखंड के औरेया बधार में सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक में देरी बनी जानलेवा
नौहट्टा प्रखंड के औरेया बधार में फसल कटाई के दौरान करिआई गांव निवासी बुजुर्ग किसान कृष्णा महतो की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह खेत में गेहूं का बोझा बांध रहे थे, तभी गठ्ठर में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। हालत बिगड़ने पर पहले झाड़-फूंक कराया गया, जिससे इलाज में कीमती समय नष्ट हो गया। बाद में गंभीर स्थिति में वाराणसी ले जाया गया, जहां