धनवार: मैरेज हॉल में नाबालिग जोड़े की शादी की तैयारी, SDM ने मारा छापा, मचा हड़कंप
घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के डोरंडा हाट स्थित मानसी मैरेज हॉल में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग जोड़े की शादी रुकवा दी। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम अनिमेश रंजन के नेतृत्व में की गई छापेमारी में नाबालिग जोड़े को बरामद कर आगे की जांच के लिए घोड्थम्भा ओपी पुलिस को सौंप दिया गया। साथ ही मैरेज हॉल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।