बिंदकी: 52 इमली शहीद स्मारक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक राजेंद्र पटेल ने किया नमन
फतेहपुर जनपद के 52 इमली शहीद स्मारक में मंगलवार को दिन में 2 बजे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति तथा जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एवं भाजपा नेता मधुराज विश्वकर्मा ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित 52 अमर शहीदों को नमन किया। बताते चलें कि 28 अप्रैल 1858 को अंग्रेजों ने यही पर 52 क्रांतिकारियों को फांसी दिया था।