टिकारी: टिकारी धोबी बिगहा में पूर्व मंत्री व मुखिया ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का किया शुभारम्भ
Tikari, Gaya | May 5, 2026 टिकारी प्रखंड के शिवनगर पंचायत स्थित धोबी बीघा में मंगलवार दोपहर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार व शिवनगर पंचायत के मुखिया सुबोध सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण को पूर्व मंत्री ने बधाई दी साथ ही गांव में बहाल हुए प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने और इसका समुचित लाभ लेने का आह्वाहन किया।