सिमगा: चूचरूंगपुर सिमगा के प्राथमिक स्कूल का किचन शेड भवन जर्जर, शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया
वार्ड क्रमांक 7 चूचरूँगपुर सिमगा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का किचन शेड भवन काफी जर्जर हो चुका है छत से पानी टपकना शुरू हो गया है वहीं जगह जगह दरारें भी स्पष्ट देखी जा सकती है उक्त किचन शेड कभी भी गिर सकता है बच्चों का मध्यान्ह भोजन भी यही बनता है जर्जर होने के कारण यह कभी भी गिर सकता है शिकायत के बाद भी किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा