नबीनगर: हत्या कांड में सख्त फैसला: माली थाना के दोषी को उम्रकैद, 2 लाख का जुर्माना, पुलिस की जांच लाई रंग
औरंगाबाद पुलिस की सटीक जांच और मजबूत पैरवी के बाद चर्चित हत्या कांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। माली थाना कांड संख्या-27/24 में गुरुवार को सुनवाई पूरी करते हुए एडीजे राजीव रंजन कुमार की अदालत ने अभियुक्त हरीश कुमार शेखर उर्फ टूटू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 4 फरवरी 2024 का है, जब ग्राम पाण्डेय कर्मा निवासी हरीश कुमार