तुरकौलिया: रघुनाथपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला
रघुनाथपुर में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का शव बुधवार कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने कहा कि मृत युवक हरसिद्धि ओ मानिकपुर सरैया के छोटन दास के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार रात परिजनों से बात किया था।