भीलवाड़ा: नारायणी माता सर्कल के समीप बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक मौके से फरार, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त
भीलवाड़ा शहर में तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे का कारण बनी। नारायणी माता सर्कल के निकट बुधवार दोपहर बजरी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई।