जलालाबाद: जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा जेल
शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दो अवैध तमंचों और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमदग्निनगर से ढकियाईन मंदिर रोड जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास रविवार तड़के रामजी गुप्ता और शेखर को दबोच लिया