चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित आमलागोड़ा के पास 76 एकड़ वन भूमि पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बने इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पीसीसीएफ अशोक कुमार और एपीसीसीएफ वाईके दास ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्क का उद्घाटन नवंबर के अंत तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खुलेगा।