होशंगाबाद नगर: खोजनपुर में विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया
बुधवार 9 बजे नर्मदापुरम विधायक के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने खोजनपुर पहुंचकर यहां स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए उन्हे आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओ समाधान किया जाएगा।