तुरकौलिया: कवलपुर तेलिया टोला की महिला ने अपने ही गांव के 8 लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई
कवलपुर तेलिया टोला की एक महिला ने अपने ही गांव के 8 लोगो के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि पीड़िता रंजू देवी ने बताया कि वह घर पर थी,तभी सभी आरोपी लाठी,डंडे व हॉकी स्टिक लेकर हमला कर दिए। मां को पीटते ढेख उसकी पुत्री बचाने आई, तो उसे भी पीट कर जबड़ा तोड़ दिया,निजी हॉस्पीटल में इलाजरत है।