इंदौर: सदर बाजार क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात पर हुआ विवाद, कुछ युवकों ने फरियादी पर किया तलवार से हमला
Indore, Indore | Mar 17, 2024 इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक हत्या के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है, इसमें गाड़ी टकराने की बात पर आपस में भिड़े दो पक्षों में एक बार फिर से विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष के कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक पर मारपीट कर तलवार से हमला कर दिया। जिससे फरियादी के कान के पास चोट आई है। वही इस मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ा है।