इंदौर: लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, आदर्श आचार संहिता के संबंध में दी जानकारी
Indore, Indore | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जहां कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा। जिसको लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। जिसमे कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में 2679 मतदान केंद्र हैं, इस बार 5 फीसदी वोटिंग बढ़ाने का संकल्प लिया गया है, विधानसभा चुनाव में 79 फीसदी वोटिंग हुई थी।