इंदौर: छोटी ग्वालटोली चौराहा स्थित दुकानों में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
Indore, Indore | Mar 16, 2024 इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में एक ऑयल की दुकान में लगी आग फैलती चली गई, जिसमे अपनी चपेट में आने से 4 अन्य दुकानों से साथ ही मौके पर खड़े कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि आग की वजह से कोई जनहानि नही हुई। वही एकाएक हुई आगजनी की घटना के बाद शहर के व्यस्ततम इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग की वजह से लाखो रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।