मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाषा को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे पूछताछ काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से मराठी में बात करने की मांग करता है। इसी दौरान कर्मचारी कथित तौर पर मराठी बोलने से इनकार करता हुआ सुनाई देता है, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।