कोंडागांव: कोंडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड और प्रमाण पत्र
नगर पालिका कोण्डागांव में आज सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शाम 5 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।