अरनोद: कनाड गांव में नशे में युवक ने घर में लगाई आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
अरनोद। थाना क्षेत्र के कनाड गांव में बीती रात करीब 12 बजे एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा दी। घटना में घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार उदा मीणा के मकान में उनके बेटे ने नशे की हालत में अचानक आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर क