हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या एक्सटेंशन में प्रशासन की टीम हनुमान मंदिर तोड़ने पहुंची, बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया
Huzur, Bhopal | Nov 8, 2024 भोपाल के अयोध्या एक्सटेंशन में प्रशासन की टीम हनुमान मंदिर तोड़ने पहुंची , जिसको लेकर बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोगों का हंगामा। गुरुवार दोपहर 2 बजे अयोध्या एक्सटेंशन में मंदिर हटाने को लेकर हुआ हंगामा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोप लगाया कि मंदिर को तोड़ने को विशेष साजिश की गई है। प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।