हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या एक्सटेंशन में मंदिर हटाने पहुंचे तहसीलदार और TI को लौटना पड़ा, मूर्ति के सामने बैठे लोग
Huzur, Bhopal | Nov 7, 2024 भोपाल के अयोध्या एक्सटेंशन में गुरुवार को मंदिर को हटाने को लेकर हंगामा हो गया। तहसीलदार और थाना प्रभारी कार्रवाई करने पहुंचे थे। तभी सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मूर्ति के सामने ही धरने पर बैठ गए रामधुन गाई और हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों के इस विरोध के बाद अधिकारियों को लौटना पड़ा।