कैसरगंज: घाघरा घाट ग्राम तप्पेसिपाह पर बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए किया अभ्यास
कैसरगंज तहसील के ग्राम तप्पेसिपाह घाघरा घाट पर 11 जून गुरुवार को बाढ़ से बचाव हेतु एक व्यापक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना और आम जनता को जागरूक करना था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और बाढ़ राहत से जुड़े विभिन्न विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।