असरगंज: असरगंज निवासी अमित कुमार मंडल राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत, समर्थकों में खुशी
असरगंज निवासी अमित कुमार मंडल को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर समर्थकों में खुशी देखी गई ।जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव अमित कुमार मंडल ने बताया कि मुझे पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। जिससे असरगंज प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल की मजबूत स्थिति होगी।