असरगंज: कच्ची कांवरिया मार्ग असरगंज के समीप झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक कांवर लेकर पैदल चले बाबा धाम
झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक को लेकर बोल बम का उच्चारण करते बाबा धाम रवाना हुए। मुंगेर जिला सीमा प्रारंभ कामरांय कच्ची कांवरिया मार्ग पहुंचने पर असरगंज थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर संतोष कुमार पीएसआई नेहा कुमारी स दलबल के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया एवं असरगंज प्रखंड क्षेत्र की सीमा पार कराया