असरगंज: बिहुला- विषहरी, चेहल्लुम स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर असरगंज थाना परिसर में बैठक
बिहुला विषहरी पूजा ,चेहल्लुम , 15 अगस्त एवं जन्माष्टमी त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर असरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार अपर थाना अध्यक्ष मोहम्मद हसीब एवं पूर्व जिला पार्षद अनिल वैद्य मुख्य रूप से मौजूद थे।