कोरबा: सोनपुरी पंचायत में मनरेगा भुगतान अटका, मजदूरों का सब्र टूटा, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
Korba, Korba | Apr 8, 2026 जिले के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को वर्ष 2023-24 की मजदूरी अब तक नहीं मिलने से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। अपने ही मेहनताने के लिए मजदूरों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है।