गाज़ीपुर: चर्चित विनीत राय हत्याकांड के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, एडीजीसी क्रिमिनल अखिलेश सिंह
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में आज अदालत से बड़ा फैसला सामने आया है। एडीजीसी क्रिमिनल अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रथम सत्र न्यायाधीश श्री शक्ति सिंह की अदालत ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के भाई सुभित पांडेय, सतप्रकाश पांडेय और रहमान अली की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामला बिंदू होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की हत्या से जुड़ा है।