बाह: जैतपुर में टेलर पर फावड़े से किया हमला, गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी रामरूप कुशवाह, जो दर्जी का काम कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं, शनिवार को फावड़े से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंदबुद्धि युवक सुनील पुत्र रामावतार निवासी कस्बा जैतपुर ने अचानक पास में रखा फावड़ा उठाकर रामरूप पर वार कर दिया। हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई। घायल रामरूप कुशवाह कस्बा