बाह: जैतपुर के रामकुआं गांव में जलभराव से स्थिति बेहाल, शवयात्रा में आ रही बाधा, वीडियो हुआ वायरल
बाह तहसील के जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकापुर के रामकुआं उपगांव में जलभराव की समस्या चरम पर है। गांव की गलियां और रास्ते बारिश के पानी से भरे पड़े हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। शुक्रवार को गांव में दुखद घटना घटी, जब श्री भरत सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती भूरी देवी का निधन हो गया। जलभराव की वजह से शवयात्रा निकालना मुश्किल हो गया और ग्रामीणों