बाह: बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं की बेरुखी, ग्रामीणों और परिजनों ने किया स्मरण
शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी पैतृक स्थली बटेश्वर में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। बटेश्वर, जो भोलेनाथ के साथ-साथ अटल जी की जन्मभूमि के रूप में भी जाना जाता है, वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए न तो कोई सांसद पहुँचा और न ही विधायक या संगठन के पदाधिकारी।