कोल: सूतमील में 18 तारीख से गायब सिपाही का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव भेजा पीएम
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के सूतमील क्षेत्र के नाले में एक सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर के जसनावली निवासी अमित आगरा की 38वीं वाहिनी PAC में तैनात था। अमित 18 फरवरी को छुट्टी लेकर बुलंदशहर जा रहा था। लेकिन वह बीच रास्ते अलीगढ़ में उतर गया। लेकिन घर नहीं पहुँचा।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।