कोल: खटीकान चौराहे पर अज्ञात कारणों से कबाड़ गोदाम में लगी आग, हजारों का कबाड़ जलकर हुआ नष्ट
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 खटीकान चौराहे पर अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है।