कोल: महाशिवरात्रि पर खेरेश्वर धाम मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 5 बजे तक ₹6 लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 खेरेश्वर धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। रात 12:00 बजे से ही भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू किया। इस दौरान बम बम भोले के नारों से दिन भर मंदिर परिसर गूँजता रहा है। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर कमेटी के मुताबिक बुधवार शाम 5 बजे तक 6 लाख से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया है।