शाहगंज: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, योगाभ्यास के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे मिनी औद्योगिक आस्थान कोड़ियां समैसा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।