बहराइच: घसियारीपुरा में कक्षा नौ के छात्र का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा स्थित एक स्कूल में पढ़ रहे छात्र का शव शुक्रवार को फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रावस्ती जिले के बसभरिया पुरैना गांव निवासी विनय कुमार (15) पुत्र हरिकृष्ण शहर के कोतवाली देहात के मोहल्ला घसियारीपुरा में शिक्षक ब्रह्म दत्त के मकान में रहता था। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।