सिंहेश्वर धाम में गुरुवार को मंदिर न्यास समिति की जमीन पर बने दशकों पुराने सिनेमा हॉल पर बुलडोजर चला दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से पूरे भवन को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि बिहार सरकार की पर्यटन विकास योजना के तहत यहां अत्याधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।