Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

हमीरपुर की बेटी नैंसी अहिरवार बनी बुंदेलखंड की शान, 34वीं रैंक से यूपीएससी सिविल सर्विस में पाई शानदार सफलता सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम बंडा (मवई) की रहने वाली नैंसी सिंह ने UPSC Civil Services Exam 2025 में ऑल इंडिया रैंक 34 हासिल कर पूरे बुंदेलखंड का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर जिले और क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। नैंसी सिंह के पिता चेतराम अहिरवार सहायक अभियंता हैं और वर्तमान में बांदा जिले में तैनात हैं। नैंसी ने HBTI कानपुर से बीटेक की पढ़ाई की है। इससे पहले वर्ष 2024 में उनका चयन भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) में भी हो चुका था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई CMS लखनऊ से पूरी की। वर्तमान में उनका परिवार सरोजनी नगर, लखनऊ में रहता है, जबकि उनके दादा सिद्धा गांव बंडा में निवास करते हैं। जैसे ही नैंसी की इस शानदार सफलता की खबर गांव और जिले में पहुंची, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के लोगों ने इसे बुंदेलखंड की बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बताया है।

Hamirpur, Hamirpur | Jul 29, 2026

MORE NEWS

हमीरपुर की बेटी नैंसी अहिरवार बनी बुंदेलखंड की शान, 34वीं रैंक से यूपीएससी सिविल सर्विस में पाई शानदार सफलता सुमेरपुर ब्लॉक के ग्राम बंडा (मवई) की रहने वाली नैंसी सिंह ने UPSC Civil Services Exam 2025 में ऑल इंडिया रैंक 34 हासिल कर पूरे बुंदेलखंड का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर जिले और क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। नैंसी सिंह के पिता चेतराम अहिरवार सहायक अभियंता हैं और वर्तमान में बांदा जिले में तैनात हैं। नैंसी ने HBTI कानपुर से बीटेक की पढ़ाई की है। इससे पहले वर्ष 2024 में उनका चयन भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) में भी हो चुका था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई CMS लखनऊ से पूरी की। वर्तमान में उनका परिवार सरोजनी नगर, लखनऊ में रहता है, जबकि उनके दादा सिद्धा गांव बंडा में निवास करते हैं। जैसे ही नैंसी की इस शानदार सफलता की खबर गांव और जिले में पहुंची, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के लोगों ने इसे बुंदेलखंड की बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बताया है। - Hamirpur News