कानपुर: नरोना चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
नरोना चौराहे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को टक्कर मार दी।कार ने अंडे का ठेला लगाए युवक को भी रौंद दिया। थाना प्रभारी ने शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे बताया गंभीर हालत में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।