कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नवीन सभागार में निर्माण कार्य और सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार 4 बजे नवीन सभागार में निर्माण कार्य और सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद में मौजूदा 262 आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश दिए। इससे लोगों को आधार में पता, नाम, मोबाइल नंबर, फोटो और बायोमैट्रिक अपडेट कराने में सुविधा होगी।