बेगूसराय: झंडा उतारते समय करंट लगने से पहाड़ चेक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र की मौत, दो घायल
बेगूसराय से इस वक्त की दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां 15 अगस्त का जश्न मातम में बदल गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़ चक में झंडा उतारते समय 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़ चक की है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है