बडोनी: ग्राम कलोथरा में शॉर्ट सर्किट से आग, घर जले, 2 भैंसों की मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
Badoni, Datia | Apr 24, 2026 बड़ौनी तहसील के ग्राम कालोथरा में बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलकर किसानों के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में दो भैंसों की जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद प्रभावित किसान बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।