पटना ग्रामीण: सरकारी स्कूलों में मासिक परीक्षाएं समाप्त, अब हर तीन महीने में होगी परीक्षा: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
बिहार सरकार ने सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लास 1 से 12वीं तक के परीक्षा सिस्टम में बदलाव किया है। मंथली एग्जाम को खत्म कर दिया गया है। अब तीन महीने में एक बार परीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने ये जानकारी दी।