पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर यातायात नियम तोड़ने वाले 23 चालकों पर ₹34,500 का जुर्माना
मरीन ड्राइव पर विशेष अभियान चला कर हूटर, डोम लाइट, पुलिस कोड, बिना हेलमेट और बाइकर्स गैंग के विरुद्ध कार्यवाई की गई है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात पुलिस उपाधीक्षक- 1 कृष्ण प्रसाद ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 23 वाहन चालकों पर 34500 रुपए के शमन की कार्यवाई हुई है।